नैनीताल: मल्लीताल निवासी 16 वर्षीय किशोरी पिछले 8 दिनों से लापता है। इस संबंध में परिजनों ने मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
किशोरी की मां दिव्या वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मेधा वर्मा (उम्र 16 वर्ष) दिनांक 18 अगस्त 2025 को सुबह करीब 9 बजे नैनीताल विहार मल्लीताल से लापता हो गई। कई दिनों से लगातार खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है।
बेटी के लापता होने से परिवारजन गहरे संकट और चिंता में हैं। मां अपनी बेटी को याद कर बदहवास हैं।
पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस लड़की के संबंध में कोई जानकारी हो या वह कहीं दिखाई दे तो कृपया तुरंत पुलिस को सूचित करें या नजदीकी थाने से संपर्क करें।
लड़की के परिवार का मोबाइल नंबर: 7830565202
पता:मल्लीताल नैनीताल
आपकी छोटी सी मदद से एक परिवार को उसकी बेटी मिल सकती है। कृपया मदद करें।
