Oplus_131072
भीमताल: नैनीताल जिले में पर्यटकों द्वारा वाहनों में अवैध रूप से हुटर और एम्प्लीफायर लगाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है । जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत चेकिंग व दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।
इसी कड़ी में भीमताल क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक थार वाहन को रोका, जिसमें बिना अनुमति के हुटर और एम्प्लीफायर लगे पाये गए। वाहन उत्तर प्रदेश का था और यहाँ हुटर बजा बजा कर लोगों को परेशान कर रहा था।
पुलिस ने जांच के दौरान हीं नियमों के विरुद्ध लगे सभी उपकरणो को निकलवाया व जब्त कर लिया गया। इस मामले में चालक की पहचान बुलंदशहर में रहने वाले मोहन सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवही करते हुए चालान किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी भी निजी वाहन में हुतर, या किसी भी प्रकार का तेज़ आवाज वाले उपकरण का इस्तेमाल करना सख्त मना है। व ऐसे मामले में कार्यवाही जारी रहेगी। यह अभियान सड़क सुरक्षा व आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है।
