नैनीताल: जिले में कई उप जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिलाधिकारी वंदना ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार:
-
हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा को कालाढूंगी भेजा गया है।
-
रामनगर के उप जिलाधिकारी राहुल शाह को हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
हल्द्वानी न्यायिक के उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को कैंची धाम भेजा गया है।
-
न्यायिक प्रमोद कुमार को रामनगर, जबकि रेखा कोहली को न्यायिक हल्द्वानी का प्रभार दिया गया है।
-
कैंची धाम के उप जिलाधिकारी विपिन पन्त को नैनीताल न्यायिक बनाया गया है।
यह आदेश अपर जिलाधिकारी विवेक राय की ओर से जारी किए गए हैं।
आदेश:-

