इतिहास विभाग के दो शोध छात्रों, डॉ. निशा और डॉ. गौरव कुमार, का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर किया गया है। यह उपलब्धि उनके शोध कार्य और मेहनत का परिणाम है। डॉ. निशा ने अपना शोध कार्य प्रो. सावित्री कैड़ा के निर्देशन में पूरा किया और वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय मासी में कार्यरत हैं। वहीं, डॉ. गौरव कुमार ने डॉ. रितेश साह के दिशा-निर्देशन में शोध पूरा किया है।

इन दोनों की सफलता पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी और महासचिव डॉ. विजय कुमार ने खुशी व्यक्त की और उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. संजय टम्टा, डॉ. रितेश साह, डॉ. शिवानी रावत और समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति जोशी ने भी इन दोनों शोध छात्रों को उनकी इस सफलता पर बधाई
दी।
