नैनीताल: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत नैनीताल विधानसभा का सम्मेलन नैनीताल क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर विधायक संजय आर्य ने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक प्रकाश आर्य द्वारा किया गया। सम्मेलन में दायित्वधारी दिनेश आर्य, शांति मेहरा, सह संयोजक अरविंद पडियार, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, प्रगति जैन, जिला मंत्री पुष्कर जोशी, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, हिमांशु बिष्ट, नीरज बिष्ट, प्रताप बोरा, सुरेश उप्रेती, मंडल महामंत्री हरीश राणा एवं आशीष बजाज सहित प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सभासद एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

