नैनीताल :शहर के समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका सभसद मनोज तिवारी (74 वर्ष) का निधन हो गया है। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक प्रो. जी.आर. तिवारी के बड़े भाई थे।
स्व. मनोज तिवारी लम्बे समय से नैनीताल के स्टोनले क्षेत्र में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का संचालन कर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रहे थे। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया जाएगा।
नगर के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
