हल्द्वानी: पहाड़ी इलाकों में कोमा में पड़ी स्वास्थ्य सेवाए का फायदा अब कुछ निजी हॉस्पिटल धड़ल्ले से फायदा उठा रहे है और लूट रहा है गरीब पहाड़ी, लाखो का बिल और मरीज को लेकर सड़क पर दिन गुजरने को मजबूर हो जाता है।
ऐसा ही मानवता को झकझोर के रख देने वाला मामला हल्द्वानी से आया है। यहाँ चन्दन हॉस्पिटल मे मरीज का मात्र दो घंटे उपचार करने का बिल 80 हजार बना दिया और पुरा बिल चुकता ना करने पर शव देने से मना कर दिया जिस से पीड़ित परिवार बेसहारा पड़ गया।
मामला यह है कि कल 3 जनवरी की रात अल्मोड़ा जिले के धारानौला के निवासी नंदन बिरौड़िया ने अपनी मजबूरी एसएसपी को बताई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सीमा बरौड़िया को बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा ने रेफर कर दिया चन्दन हॉस्पिटल जिसके बाद परिजन उन्हे हल्द्वानी चन्दन हॉस्पिटल लाया जहाँ पर उनकी उपचार मौत गयी।
जिस पर परिजनों ने अस्पताल में आरोप लगया है, कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले हीं 57 हजार रुपए जमा करवा लिए और मरीज की मौत के बाद भी 30 हजार रुपए मांगने लगे और ना देने पर शव देने से मना कर दिया। जिससे सुन कर गरीब परिवार सदमे मे आ गया।
जिसके बाद पीड़ित परिवार अपनी दुविधा की फ़रियाद लेकर एसएसपी नैनीताल के पास पहुँचा। जिस पर एसएसपी ने सी ओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को तुरंत अस्पताल पहुंच कर मामले में कार्यवाही के निर्देश दिये।
जिसके बाद अभी पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुचे व शव को परिजनों को सौपा और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाया।
