हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस दो युवको को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहाँ से उन्हे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार 10 वीं में पढ़ने वाली एक किशोरी अपने घर के पास वाली दुकान में समान लेने गयी थी। इसी बीच उसे दो युवक मिले जो उसके घर के बगल में किराये में रहते है उन्होंने उसे घुमाने के बहाने से अपने साथ कार में ले गये। आरोप है कि दोनो युवको ने हैड़ाखान रोड के किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसे शराब पिलाई और उसका गैंगरेप किया।
जब किशोरी देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। और परिजन काठगोदाम थाना पहुंचे व बेटी की गुमशुदगी की तेहरीर लिखाई। पुलिस ने सूचना मिलते हीं किशोरी की खोजबीन शुरु की तो हैड़ा खान सड़क पर एक कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार में झाका तो कार में एक किशोरी बेसुद पड़ी थी। दोनो आरोपी भी कार पर हीं मौजूद थे। जिसके बाद किशोरी का मेडिकल करवाया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
दोंनो आरोपी युवको की पहचान अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी मोहित(20) और प्रदीप(24) के रूप में हुई है, अब दोनो के खिलाफ पोस्कों अधिनियम के तहत कार्यवाही हीं गयी है।
मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिराक्षा में जेल भेज दिया गया है। व अपराध में उपयोग वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
