प्रतीकात्मक तस्वीर
रामनगर: बढ़ते दुष्कर्म के मामले बेहद हीं चिंताजनक हैं। हैवानियत समाज में एकाएक अपने पैर पसार रही हैं। ऐसा हीं एक बेहद शर्मनाक मामला आज फिर आया है रामननगर से.
यहाँ एक किशोरी का दो नाबालिगो ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। और पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया को उसका वीडियो वायरल कर देंगे और उसे भी जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालश करनी शुरु कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्रामीण जगह में एक 14 साल की नाबालिकों ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका वीडियो भी बनाया। और किसी को कुछ भी बताने पर उसका वीडियो वायरल करने व पड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
जब पीड़िता ने परिजनों को बताया तो उनके पैरो तले जमीन किसक गयी, इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी और आरोपीयों मे विरुद्ध कार्रवाई की मांग रखी।
तहरीर मिलते हीं स्थानीय पुलिस ने पोस्को अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
