प्रतीकात्मक तस्वीर
रुद्रपुर: बीते दिन रुद्रपुर से आयी बड़ी हीं शर्मनाक घटना में बड़ा खुलासा हुआ है, इस कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच में सामने आया है कि देवर भी इस कुकृत्य में शामिल है। और एक अन्य आरोपी ने गिराफ्तारी के डर से धामपुर के नगीना रेलवे स्टेशन पर जहर खा लिया।
मामला 22 फरवरी की देर रात लगभग 11 बजे रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता अपने देवर के साथ सरस मेले से वापस घर लौट रही थी। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें एक मैदान के पास रोक लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के देवर को पहले से जानते थे, इसलिए उन्होंने विरोध नहीं किया।
अपराधियों ने तमंचे के बल पर महिला को धमकाया और उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान जगह ले गए। पीड़िता पुलिस को बताया की उसके देवर के सामने ही आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर आरोपी ने उसकी उंगली पर चाकू से हमला कर दिया।
इस दौरान अपराधियों ने महिला का वीडियो बनाकर उसे धमकाने की कोशिश की और धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे।
मामले से जुड़ी जांच में सामने आया कि इस सामूहिक दुष्कर्म में महिला के देवर की भी बराबरी की मिली भगत है।
सीओ सिटी अभय सिंह ने जानकारी दी कि सामूहिक दुष्कर्म में फरार भदाईपुरा निवासी आरोपित अभय सक्ससेना ने यूपी धामपुर के नगीना रेलवे स्टेशन पर जहर खा लिया था। इसकी सूचना यात्रियों द्वारा जी आर पी को दी गयी।
जी आर पी द्वारा आरोपी युवक को अस्पताल में भर्ती करता गया व पूछताछ की गयी तो उसने रुद्रपुर में उसके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकरी दी। जिसके बाद इसकी सूचना जी आर पी द्वारा रुद्रपुर थाने में दी गयी और सूचना मिलते हीं पुलिस ने आरोपी को नगीना पहुंच हिरासत में ले लिया। अब आरोपी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही।
