
भीमताल/नैनीताल। राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना (आरएसएसएस) ने संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत एक अहम निर्णय लेते हुए श्री मुकुल नौटियाल को कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनंत श्रोत्रिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री ऋषि शर्मा, महिला मातृशक्ति की राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती नीलम सक्सेना, और उत्तराखंड युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जसमेर सिंह लक्की की सहमति तथा कुमाऊं मंडल अध्यक्ष श्री पूरन बृजवासी की संस्तुति पर की गई है।
श्री नौटियाल की नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कुमाऊं मंडल में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। संगठन के वरिष्ठजनों ने इसे एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि श्री नौटियाल का अनुभव, संगठनात्मक समझ और सामाजिक सरोकार संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री नौटियाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना कुमाऊं मंडल में सामाजिक एकता, जागरूकता और सेवा के कार्यों को नए आयाम तक पहुँचाएगी।