उत्तराखंड मौसम अपडेट
उत्तराखंड: उत्तराखंड में दिन में पड़ रही तेज धूप भले ही ठंड का एहसास कम कर रही हो, लेकिन आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश की रातें और ज्यादा ठंडी होने वाली हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्यभर में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक और नीचे जा सकता है, जिससे रात्रिकालीन ठंडक बढ़ेगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन के तापमान में पिछले कुछ दिनों से दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन रात का पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे बना हुआ है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरने की उम्मीद है, जिसके कारण ठंड का असर बढ़ेगा।
हालांकि, 19 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।
ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को रात के समय सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी है।
