पलाश मुच्छल स्मृति मंधाना
हैदराबाद: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की अब शादी नहीं होगी. उन्होंने पुष्टि की है की उनकी शादी अब टूट चुकी है, स्मृति मंधना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पलाश मुच्छल से शादी तोड़ने के बात कही है. उन्होंने इस दौरान अपने सभी फैंस से उनकी और पलाश मुच्छल परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करने की बात भी बात रखी है.
स्मृति मंधाना ने पोस्ट मे लिखा है कि , ‘पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर काफी सारी रूकावटे आ रही थी और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए इस बारे में बात करना जरूरी है. मैने आज तक अपनी लाइफ को बहुत हीं निजी रखा है और आगे भी मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह बात बतानी है, कि अब मेरी शादी शादी कैंसिल हो गई है’.
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि, ‘मैं इस बात को यहीं पर खत्म करना चाहती हूं और मैं आप सभी से निवेंदन करती हूं कि कृपया इस समय में हम दोनों परिवारों की प्राइवेसी बनाये रखे और हमें अपनी गति से इस बात को समझने और आगे बढ़ने का समय दें.
बता दे कि मंधाना की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी और शादी से ठीक कुछ घंटे पहले स्मृति के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई, उन्हें हार्ट अटैक आने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. इसके बाद पलाश मुच्छल की भी तबीयत खराब हुई और वो भी अस्पताल में भर्ती हुए थे लेकिन जल्द ही वापस आ गए. इसके बाद शादी को पोसपोंड कर दिया गया. पोसपोंड होने के बाद शादी अब टूट गई है.
सूत्रों के मुताबिक, मंधाना की शादी के हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे सभी फंक्शन पूरे हो चुके थे। सिर्फ सात फेरे होना बाकी थे। फंक्शन के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आए थे, लेकिन बाद में उन्हें क्रिकेटर्स और दोस्तों ने हटा दिया
