नैनीताल: जिले में दीपावली से ठीक पहले पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से निलंबन की सजा झेल रहे इंस्पेक्टर, दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने धनतेरस के दिन बहाल कर दिया है।
बीते दिनों एसएसपी ने लापरवाही, ड्यूटी से गैरहाजिरी और अनुशासनहीनता जैसे कारणों से इंस्पेक्टर रजत कसाना, दरोगा हरजीत राणा, भुवन चंद, राजवीर, एएसआई सतपाल और कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को निलंबित किया था।
अब दीपावली से पहले सभी छह पुलिसकर्मियों की बहाली का आदेश जारी कर दिया गया है। एसएसपी मीणा ने कहा कि सभी को तत्काल प्रभाव से अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
