हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल में लापरवाही उजागर होने पर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने सख्त कदम उठाते हुए पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई विभागीय कार्य में ढिलाई और संवेदनशील मामलों में निष्क्रियता के चलते की गई है।
सूत्रों के अनुसार, बच्चों की बरामदगी, भिक्षावृत्ति और अनैतिक देह व्यापार जैसे मामलों में सेल को कई बार सक्रिय होने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके अपेक्षित कार्रवाई न होने और गंभीर मामलों में अनदेखी के कारण एसएसपी ने यह कठोर फैसला लिया।
आज जारी आदेश के तहत उपनिरीक्षक मंजू ज्याला, हेड कांस्टेबल गीता कोठारी, महिला कांस्टेबल दीपा सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, मनोज यादव और महिला कांस्टेबल इंद्रा जोशी को लाइन हाजिर किया गया है।
एसएसपी मीणा ने साफ कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, भविष्य में भी चूक करने वालों पर कठोर कार्रवाई तय है, विभागीय अनुशासन और जवाबदेही पर कोई समझौता नहीं होगा।
