नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव-2025 की मतदान और मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद परंपरा के अनुसार परिसर में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष करण सती और निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि 29 और 30 सितम्बर को परिसर बंद रहेगा।
चुनाव के सफल संचालन पर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत और चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी ने सभी छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विश्वविद्यालय परिवार का आभार जताया। उन्होंने जिला प्रशासन का भी विशेष धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकी।
