हल्द्वानी: काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम(SIT ) शनिवार 17 जनवरी को हल्द्वानी पहुंची। एसआईटी ने उस होटल का भी निरीक्षण किया, जहां किसान सुखवंत सिंह ने खुदखुशी की थी. sit ने होटल परिसर से कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जुटाया।
इस मामले को लेकर IG नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी देते हुए बताया कि काशीपुर के आईटीआई थाने में दर्ज FIR को अब काठगोदाम थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि जांच पूरी तरह स्वतंत्र और बिना किसी दबाव के हों सके।
IG ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि उधम सिंह नगर पुलिस मृतक सुखवंत के परिवार से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं करेगी. व साथ ही किसान के घर पर तैनात उधम सिंह नगर पुलिस की सुरक्षा हटाकर अब अन्य जिले की पुलिस को सुरक्षा में लगाएगी जाएगी, ताकि परिजनों पर किसी भी तरह का मानसिक दबाव ना बन सके।
उन्होंने यह भी बताया कि SIT की टीम रविवार यानि आज काशीपुर स्थित मृतक के निवास स्थान पर जाएगी और परिजनों के बयान दर्ज करेगी.
इसके अलावा इस पूरे घटना से जुड़े वीडियो फुटेज में नजर आ रहे सभी पुलिस वालों के बयान भी दर्ज कराये जाएंगे.
वहीं वीडियो में सामने आए हर पहलू की तकनीकी और कानूनी जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी, और मृतक के परिजनों को किसी भी हाल में न्याय दिया जायेगा साथ हीं किसी भी दोषी को बख्सा नही जायेगा
