हरिद्वार: हरिद्वार में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियों के विसर्जन को लेकर मंगलवार का पूरा दिन शांत और सादगीपूर्ण माहौल में बीता। अभिनेता सनी देओल परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे, लेकिन पूरे कार्यक्रम को निजी रखा गया है। मीडिया को दूर रखने के लिए व्यवस्थाएँ पहले से ही की गई थीं। फिलहाल परिवार पीलीभीत हाउस में ठहरा हुआ है।
वीआईपी घाट पर दोपहर में अस्थि विसर्जन के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली थी, लेकिन देर शाम तक परिवार वहां नहीं पहुंचा। संकेत मिल रहे हैं कि अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम बुधवार सुबह संपन्न हो सकता है।
24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हुआ था। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया।
उनके अंतिम संस्कार के दौरान फिल्म जगत की अनेक हस्तियाँ—अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलीम खान और आदित्य रॉय कपूर सहित—श्रद्धांजलि देने पहुँची थीं
