पंडित रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट, संगीत कला केंद्र, आगरा द्वारा 8–9 नवम्बर 2025 को आयोजित संगीत महार्षि पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर 61वीं अखिल भारतीय प्रतियोगिता में नैनीताल के युवा शास्त्रीय संगीत साधक सूर्यांश राणा ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सेंट जोसेफ्स कॉलेज, नैनीताल के छात्र सूर्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु श्री नवीन बैगाना के मार्गदर्शन और माता-पिता श्री दिनेश कुमार राणा व श्रीमती निधि राणा के प्रोत्साहन को दिया। प्रतियोगिता में उन्होंने राग की शुद्धता, स्वरों की स्थिरता और भावाभिव्यक्ति से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी तबला संगत श्री संजय कुमार ने की।
इस उपलब्धि से नैनीताल सहित पूरे उत्तराखण्ड में गर्व की लहर है। नगरवासियों व संगीत प्रेमियों ने सूर्यांश को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
