सूखाताल के तनुज मेहरा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
नैनीताल: शहर के सूखाताल के निवासी तनुज मेहरा ने अपने माता पिता का नाम रोशन किया है, तनुज मेहरा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को देहरादून में परेड के अंतिम पग पार करते ही उन्होंने यह उपलब्धि मिली है।
उनके पिता गोविंद सिंह मेहरा नैनीताल एनसीसी में सेवारत् है व माँ लता मेहरा ग्रहणी है, उनके पुत्र तनुज मेहरा ने 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा पास की। तनुज ने हाईस्कूल नैनीताल के लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट की अम्तुल पब्लिक स्कूल से किया।
एक वर्ष तक नेवी विंग, 5 नेवल यूनिट, एनसीसी, नैनीताल की डीएसबी सब-यूनिट में कैडेट भी रहे। उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण किया है।
अब वे शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी के रूप में देश सेवा के लिए चुने गये।
बता दे कि तनुज मेहरा का कल सूखाताल स्थित उनके आवास पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसकी परिजनों द्वारा जोरो शोरो से तैयारी की जा रही है।
