नैनीताल : इस साल सर्दी में बारिश और बर्फबारी ना होने से सभी पर्यटन कारोबार भी थम गया था, मगर कल हुई बारिश व बर्फ ने फिर से पर्यटन की उम्मीदें जगा दी है।कल नैनीताल में हुई बर्फबारी से अब आज वीकेंड पर पर्यायकों की आमद बढ़ने लगी हैं। सुबह से ही शहर में पर्यटको का आवागमन शुरु हो चुका हैं।
शहर के उच्चाई वालों इलाकों में पर्यटकों की भीड़ जमा होने लगी है। हिमालय दर्शन से पंगोट नयना पीक व स्नोयू खूब जमकर बर्फबारी हुई है । वही निचले इलाकों मे हलकी बर्फ गिरी जो बाद में पिगल गयी। बारिश बर्फबारी ने ठंड में भी काफी इजाफा किया है। लेकिन लोगों की उत्साह की गर्मी के सामने सब कुछ बेअसर दिख रहा है।
जहाँ एक ओर बारिश बर्फबारी ने स्थानीय कारोबार और पर्यटन कारोबार में इजाफा किया है। वही दूसरी ओर काफी परेशानियाँ भी झेलनी पड़ रही । जिले के दुर्गम इलाकों में सैलानियों के फस जाने की सूचना मिली । कई जगहों पर सड़के रास्ते बंद हो चुके थे, जिन्हे मशीन को मदद से खोला गया।
