पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में रविवार शाम एक अति भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गयी। शादी समारोह से लौट रहे दंपत्ति की कार टनकपुर तवाघाट हाईवे पर अनियत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावाह था कि कार के चुरे चुरे हो गये, और दोनों मौके पर मौत हो गयी।

मिली जानकारी अनुसार वाहन संख्या UK 06 AZ 8788 मटेला बैंड से लगभग एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास अचानक नियत्रण खो बैठी। सूचना मिलते हीं पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची और अंधेरा तथा खाई होने के बावजूद कड़ी मेहनत से दोनो के शवो को बाहर निकला गया।

मृतको की पहचान बजेटी निवासी योगेश कुमार उम्र 38 वर्ष व उनकी पत्नी निधि आर्या उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। युवक योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग टकाना में बाबू के पद पर तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी रानीखेत में सरकारी सेवा में कार्यरत थी। बताया का रहा कि दोनो गंगोलीहाट में रिश्तेदार की शादी से वापस लौट रहे थे।
हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है, एक हीं घर के दो सदस्य की मौत से सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
