हलद्वनी: हलद्वनी के राजपुरा में रेलवे क्रासिंग के निकट मंगलवार सुबह एक मजदूर पर किसी कारण से दस लोगों ने हमला कर दिया। मजदूर को लाठी-डंडों व लोहे की राड से पीटा गया और मजदूर को अधमरा कर दिया। बीच बचाव के लिए आए दो अन्य मजदूर साथियों को भी हमलावारों ने काफी पीट दिया।
जवाहर नगर निवासी अली वारिस ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि मंगलवार सुबह उसका भाई हुसैन वारिस रोज की तरह काम के लिए निकला था। सुबह के करीब नौ बजे जब वह प्रेम सिनेमा, गोलछा कंपाउंड के पास रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा। तभी रेलवे फाटक बंद हो गया। इसी दौरान दो युवक अपने 10 साथियों को लेकर वहां पहुचे और बिना सोचे समझे उन पर बेसुमार हमला करना शुरु कर दिया।
वहीं हमले के दौरान हुसैन के साथ मौजूद दानिश और मेहरबान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से मारा है। अली वारिस का कहना है कि वह जब मौके पर पहुचा तो तीनो युवक बेहोसी की हालत में वहां पड़े थे, घायलो को तत्काल अस्पताल ले जाया गया वहां से उन्हे हायर सेंटर भेजा गया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी है। और पूर्ब में भी आरोपित पक्ष ने उन्हें लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने की धमकी दी है। वहीं मारपीट की घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है।
हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि घायल के भाई ने तहरीर दी है। मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर आरोपित पक्ष पर कार्रवाई की जारी है।;
