हल्द्वानी: नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक लगातार बढ़ता जा रहा हैं. अब तो हालात ये है कि एक ही दिन में आवारा कुत्तो ने कई लोगों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया. जिससे लोग सहमें हुए हैं। अब नगर निगम की टीम इन आवारा कुत्तों की तलाश में कर रही है. नगर आयुक्त का कहना है कि शहर को स्ट्रीट डॉगों से निजात दिलाने के लिए नसबंदी का कार्य किया जा रहा है.
शहर के मल्ला बमौरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने अब तक कई लोगों को झापत चुके हैं. घायल लोगों द्वारा अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन लगा लिया है, इसी तरह की एक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्ट्रीट डॉग बुजुर्ग महिला पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है.
लागातार शिकायत मिलने पर नगर निगम हल्द्वानी ने कुत्तो को कैद करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. वहीं नगर निगम के आयुक्त ने परितोष वर्मा कहना हैं कि स्ट्रीट डॉगों के आतंक को देखते हुए पालतू डॉगों का पंजीकरण कराया जा रहा है. अब तक 4500 कुत्तों का पंजीकरण नगर निगम में किया जा चुका है. शहर में घूम रहे 20 हजार आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है. और मल्ली बमौरी और पॉलिसिट क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग का आतंक बना हुआ है, जल्द ही इन क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा.
