प्रतीकात्मक तस्वीर.
गरमपानी: रामगढ़ ब्लॉक के एक होटल में काम करने वाले 18 वर्षीय युवक हिमांशु नयाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे से बरामद हुआ। युवक गाज मौना गांव का निवासी था और पिछले दो दिनों से लापता बताया जा रहा था। परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। इसके बाद होटल के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने घटना को दुखद बताते हुए कहा है कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की ओर से बताया गया है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के पीछे के कारणों का खुलासा होगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
