
हमारे सैनिकों के अदम्य साहस और समर्पण के प्रतीक ‘मिशन सिंदूर’ की सफलता ने भारत की सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय संकल्प को वैश्विक मंच पर एक नया आयाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित इस ऐतिहासिक ऑपरेशन की गौरवगाथा को समर्पित तिरंगा यात्राएं पूरे देश में निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में 22 मई 2025 को प्रातः 11 बजे पंत पार्क, नैनीताल से एक भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जो तल्लीताल गांधी चौक तक देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ पहुंची।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नैनीताल के विद्यालयों के बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना को मजबूत करना था। हाथों में लहराते तिरंगे, चेहरे पर गर्व की मुस्कान और होंठों पर देशभक्ति के गीतों के साथ बच्चों की यह यात्रा जब शुरू हुई तो पूरा नैनीताल “जय भारत, जय वीर जवान” के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक सरिता आर्या ने किया। उन्होंने इस आयोजन को नई पीढ़ी में देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध जगाने वाला उत्सव बताया। इस आयोजन को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और जोश के साथ भागीदारी निभाई।
नितिन कार्की, विक्रम राठौर, मोहित साह, निखिल बिष्ट, ज्योति ढौंडियाल, आशीष बजाज, हर्षित पंत, मनीष बवाड़ी, अंशु आर्या, आशा आर्या, वाजदा आर्या, मनोज पंत, भारत मेहरा, आयुष भण्डारी, कमल जोशी और प्रखर रावत ने आयोजन की सभी व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई और तिरंगा यात्रा को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बिमला अधिकारी, सलाहकार मंडी परिषद मनोज जोशी, रीना मेहरा, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, कविता गंगोला, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, प्रगति जैन, सुमन माहोरी, आरती बिष्ट, सभासद लता दफोटी, सभासद काजल आर्या, राधा खोलिया, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, मोहित आर्या, भूपेंद्र बिष्ट, सभासद भगवत रावत, सभासद मनोज जगाती, विकास जोशी, मनोज पवार, पंकज भट्ट, भुवन आर्या, राहुल नेगी, विकास जोशी, विक्रम रावत, बच्ची आर्या और संतोष कुमार सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
नैनीताल की फिजाएं आज शौर्य, सम्मान और देशभक्ति के सुरों से सराबोर हो उठीं। यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और सामूहिक चेतना की जीवंत मिसाल बन गई।