नैनीताल। मल्लीताल सैनिक स्कूल वार्ड धूपकोठी की सभासद लता दफौटी लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं को हल करने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद मार्गों पर फिसलन बढ़ गई थी, जिससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खतरे को देखते हुए लता दफौटी ने त्वरित पहल करते हुए मार्ग पर बिलीचिंग पाउडर डलवाया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।
बारिश के चलते वार्ड का एक मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए सभासद ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया और तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उनकी पहल से लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो गई।
लता दफौटी समय-समय पर वार्ड की समस्याओं को जानने के लिए क्षेत्र में पहुंचती रहती हैं और उनके समाधान का आश्वासन भी देती हैं। हाल ही में उन्होंने वार्ड में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया, जिसमें लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
बिलीचिंग पाउडर डालने की इस कार्रवाई में चंदन सिंह खत्री, नारायण सिंह चम्याल , गणेश सिंह खत्री और कुंदन सिंह मेहरा , रमेश सिंह साह भी मौजूद रहे।


