लालकुआं। बिंदुखत्ता के घोड़ानाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में पड़ने वाली कक्षा 10 की तीन बालिकाएं ट्रेन के रास्ते लखनऊ पहुंच चली गयी थी। जिन्हें पुलिस ने बड़ी मशक्क्त के बाद खोज कर परिजनों को सौप दिया।
बता दे कि घोड़ानाला क्षेत्र में रहने वाली व वहीं के राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में कक्षा 10 में पढ़ने वाली अलग-अलग परिवार की तीन छात्राएं शनिवार की सुबह स्कूल जाने के समय पर सभी बच्चों के साथ स्कूल के लिए निकली।
पर जब शाम को वापस घर नहीं आई तो परेशान परिजनों ने तीनों बालिकाओं की खोजबीन शुरू की जब काफी समय तक कुछ पता ना चल सका तो हताश परेशान परिजनों ने कोतवाली में तीनों बालिकाओं के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करवाई।
पुलिस को खोजबीन के दौरान पता चला कि तीनों बालिकाओं की लोकेशन लखनऊ है,
इसके बाद पुलिस ने तीनो बालिकाओं से संपर्क कर बातचीत के जरिए उन्हें किसी तरह बरेली तक बुलाया, और उनके परिजनों को साथ ले जाकर बरेली पहुंचने पर बालिकाओं को बरामद कर लिया। साथ ही उनसे विस्तृत बातचीत और पूछताछ करने व उनका मेडिकल कराने के पश्चात उन्हें परिजनों को सौंप दिया
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि लापता बालिकाओं के मोबाइल फोन को ट्रेस करने पर पता चला कि वे लोकेशन लखनऊ में हैं।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों छात्राएं अपनी एक सहेली का बर्थडे मनाने पंतनगर को जा रही थी, और वे गलत ट्रेन में बैठ गयी। और कुछ हीं घंटो में लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंच गई, इसके बाद परिवार वालों के डर से वह घर को नहीं आ रही थी, फिर किसी तरह पुलिस ने उनकी ऑनलाइन काउंसलिंग करा कर उन्हें बुला लिया।
