सुप्रीम कोर्ट
हल्द्वानी: हल्द्वानी बनभूलनपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण सुनवाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले की सुनवाई की तरीक एक बार फिर आगे खिसका दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट के अनुसार अब इस मामले की सुनवाई 3 फरवरी 2026 को दर्शाई गई है जो अभी सभावित तौर पर बताई जा रही है। इससे पूर्व यह मामले की सुनवाई 16 दिसंबर 2025 को संभावित रूप से सूचीबद्ध थी।
बता दे कि 10 दिसंबर को यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था,
लेकिन कुछ महत्वपूर्ण केस में काफी लम्बी सुनवाई होने के कारण टाल दिया गया था, और इसके बाद 16 दिसंबर की तारीख बताई जा थी, जो अब आगे बढ़कर 3 फरवरी 2026 हो गई है।
माना जा रहा है कि यह सुनवाई अंतिम सुनवाई हो सकती है, पर अब इस फैसले का फैसला बढ़ गया है।
