सिडकुल कोतवाली क्षेत्र के रावली महदूद इलाके में शनिवार देर रात हुई वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। धर्मेंद्र नामक युवक ने अपने ही दोस्त ललित की सोते समय हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने दुपट्टे से गला घोंटकर ललित की सांसें हमेशा के लिए थाम दीं।
पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र को लंबे समय से अपनी पत्नी और ललित के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक ने उसे खौफनाक कदम उठाने के लिए उकसाया। घटना की जानकारी मकान मालिक सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी।
सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व अन्य सामान बरामद किया। आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी चल रही है।
इस वारदात की गुत्थी सुलझाने में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग और कांस्टेबल सुंदर सिंह की अहम भूमिका रही।
