नैनीताल: नैनीताल जिले में एक बार फिर दहशत का अंत हो चुका है, कल रामानगर में मजदूर को मरने वाली बघिन को वन विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पिंजरे में कैद किया था, जिसके बाद आज धारी ब्लॉक के दीनी ताल्ली गाव की महिला को मरने वाले बाघ को भी कैद कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि पिछले महीने 26 दिसंबर नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक स्थित दिनी ताल्ली गांव में गुलदार ने एक महिला की जान ली थी। गुलदार ने उन पर हमला कर उन्हे घासिते हुए जंगल की ओर ले गया था जिसके बाद उनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में थे और आंदोलन भी किया था ।
ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग व राजस्व की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में लागतार गस्त करनी शुरु कर दी व आदमखोर के सभी ठिकानो पर भी 8 से ज्यादा पिंजरे लगाए गये, व 50 कैमरे लगाए, गुलदार को पकड़ने के लिए दिन के साथ साथ रात में भी इलाके में गस्त की गयी। इतनी कड़ी मेहनत और कई दिनों बाद आज सुबह पहाड़पानी एक गुलदार आखिर पिंजरे में फस ही गया।
एस.डी. ओ ममता चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि अब इस आदमखोर को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर लाया जायेगा और सभी टेस्ट किये जायेगा।
