प्रतीकात्मक तस्वीर
हल्द्वानी: हल्द्वानी से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आयी हैँ । यहाँ रामपुर रोड पर स्थित श्री बालाजी मोर्टस शोरूम से तीन एक्टिवा व स्पेयर पार्ट्स की चोरी का हो गये। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति स्कूटीस को चुराते हुए सीसी टीवी में कैद हुए हैँ।
रुद्रपुर गल्ला मंडी निवासी राजेश बंसल जो की शोरूम के मालिक है उन्होंने बताया कि उनका श्री बालाजी मोटर्स शोरूम हल्द्वानी रामपुर रोड में स्थित है, और पूरे शोरूम में आठ लोग काम करते हैं। जब वह स्टाफ के साथ स्टाक का हिसाब किताब कर रहे थे। तब उन्हें तीन एक्टिवा स्कूटी और कुछ स्पेयर पार्ट्स गायब मिले। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा। जिसमें की कुछ अज्ञात लोग स्कूटी की चोरी करते दिखे।
सीसी टीवी में अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर शोरूम का गेट चाबी से खोलते हुए अंदर जाता दिखाई दे रहा था। शोरूम के मालिक बंसल के अनुसार इसी अज्ञात व्यक्ति ने हीं तीनों स्कूटी व स्पेयर पार्ट्स की चोरी की है।
मामले की तेहरीर पुलिस को दे दी हैँ।
हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द हीं आरोपी को पकड़ लेगी।
