नैनीताल: नैनीताल से कालाढूंगी जाने वाले मार्ग पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बजून मोड़ के पास दो कारें अचानक आमने-सामने भिड़ गईं। खतरनाक मोड़ होने के चलते चालक गाड़ी संभाल नहीं पाया और क्रेटा व स्विफ्ट खतरनाक तरीके से भिड़ गए। हादसे के बाद कारों के परखच्चे हो उड़ गए और, अंदर बैठे छह लोग जख्मी हो गए।
घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को संभालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि झारखंड की रहने वाली 30 वर्षीय पुष्पलता को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। वहीं उत्तर प्रदेश निवासी गौतम बुद्ध के सिर पर गहरी चोट दर्ज की गई है और उन्हें सीटी स्कैन के लिए भेजा गया है।
अन्य सभी घायलों का इलाज नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में चल रहा है। घायलों में शामिल मनोज कुमार ने बताया कि वे सभी नैनीताल घूमकर वापस नोएडा लौट रहे थे, तभी तेज मोड़ पर सामने से कार आ गई और जोरदार टक्कर हो गई।
स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि बजून मोड़ पर सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाए जाएं, क्योंकि इस स्थान पर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों गाड़ियों को हटाकर सड़क को सामान्य कर दिया है।
नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा#नैनीताल #नैनीताल_the_city_of_lakes #हल्द्वानी #एक्सिडेंट
https://www.instagram.com/reel/DSzysMTEywt/?igsh=MWU1amQwcmdrc2djMw==
