हल्द्वानी: शहर में लगातार चोरी की घटनाये बढ़ती जा रही है, चोर लागतार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, ऐसे में शहर वासियो को भी अब चोरी का डर सताने लगा हैं।
वहीं चोरी का एक और मामला सामने आया है। चोरो ने हल्द्वानी स्थित कुसुमखेड़ा के राधिका ज्वेलर्स में देर रात हाथ साफ किया हैं। बताया जा रहा कि चोर दुकान के पीछे के रास्ते से अंदर गये और सोने व चांदी के गहनो को चोरी किया है। दुकान के बगल में निर्माण कार्य भी चल रहा है। चोरों ने इसका फायदा उठाया और दुकान में घुस गए। चोरों ने बड़ी ही होशियारी से अलमारी का खोली है और सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। सुबह इस घटना का पता चलते हीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
तहरीर मिलते ही पुलिस अपना काम शुरु कर दिया हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से कुछ सबूत लिए हैं।
आस पास लगे सीसीटीवी को पुलिस देख रही है और द्वारा किया है कि जल्द हीं चोर पुलिस की गिराफ्त में होंगे।
इस घटना से आसपास के सभी व्यापारियों और लोगों मे दहशत का माहौल है।
