हल्द्वानी: हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान देते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा में लगे एक गनर को हटा दिया है और उसके बाद नया गनर देने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने उसे लेने से सख्त इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वे पूरी तरह बिना पुलिस सुरक्षा के ही रहेंगे।
सुमित हृदयेश का कहना है कि पुलिस गनर की आड़ में उनकी गतिविधियों पर नजर रखना और सूचनाएं इकट्ठा करना चाहती है। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए सरकार और पुलिस पर भरोसा न जताने की बात कही।
विधायक ने चेतावनी दी कि— “अगर मुझे किसी भी तरह का नुकसान होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नैनीताल पुलिस और राज्य सरकार की होगी।”
