पुलिस ने प्रदर्शनकारी को जड़ दिया थप्पड़.
देहरादून: नर्सिंग भर्ती को फिर से पहले की तरह सालवार कराये जाने समेत कई मांगों को लेकर बेरोजगार नर्सिंग ने सोमवार को दिलाराम चौक पर एकजुट होकर मुख्यमंत्री आवास की तरफ पैदल मार्च शुरु किया था. लेकिन पुलिस ने उन्हें किसी तरह न्यू कैंट रोड पर साला वाला के पास बैरिकेडिंग कर रोक लिया. लेकिन प्रदर्शनकारी रुकने को तैयार नहीं थे जिस कारण उनकी और पुलिस के बीच काफी जोरदार धक्का मुक्की हुई।
मार्च के दौरान हंगामा बढ़ता देख जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग बेरोजगारों को हिरासत में लेने की कोशिश की तो तभी एक और विवाद खड़ा हो गया, जिसमे एक महिला पुलिसकर्मी ने प्रदर्शन में शामिल नर्सिंग बेरोजगार छात्रा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.
फिर इसको लेकर दोनों के बीच खूब हाथापाई हुई. और अन्य प्रदर्शनकारियों ने पुलिस मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया.
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने बताया कि वह काफी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया को पहले की तरह की भारतीय वर्षभर संचालित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.
मगर सरकार उनकी मांगों को अनसुना रही है, इस कारण से बेरोजगारों में भारी गुस्सा है. पुरानी विज्ञप्ति वापस लेने और नई भर्ती के लिए ढाई हजार पदों की घोषणा की मांग कर रहे हैं, पुलिस बाद में सभी प्रदर्शनकारियों को एकता विहार स्थित धरना स्थल भेजकर आंदोलन को वहीं सीमित कर दिया।
