देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसर बन रहे है. साथ ही मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा लोगों की परेशानियों को दुगना कर सकता है.
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को अलर्ट रहने की अपील की है. वहीं राज्य में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी सम्भवना है.
देहरादून मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. जबकि प्रदेश में 2800 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है. वहीं प्रदेश के शेष जनपदों में में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, देहरादून और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा बने रहने की संभावना है. पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने का पूर्वानुमान है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
नैनीताल जिले के तराई मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर घना कोहरे का डेरा है, जिस कारण से जंजीवन प्रभावित होने लगा है. सुबह सुबह क्षेत्र पूरी तरह धुंध की चादर में लिपटा नजर आया. एक ओर चारों तरफ घना कोहरा फैला हुआ है, वहीं दूसरी ओर सूर्य की किरणें धुंध को चीरते हुए धरती तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिस से हलकी हलकी धूप लोगों को बहोत कुछ हद तक राहत मिल रही है।
