उत्तराखंड: उत्तराखंड के अधिकतम पहाड़ी इलाकों में इस साल अब तक बर्फ का एक कड़ तक नहीं गिरा है और ना हीं बारिश हुई है ऐसे में एकाएक पड़ रही सुखी ठंड और कोहरे ने लोगो की मुसीबतें बड़ा रखी है। मगर हो सकता है कल से बारिश व बर्फबारी हों और जनवरी महीने में पड़ रहे सूखे से कुछ राहत मिले
मौसम विभाग ने 23 जनवरी को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है।
इसी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए शासन ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को एलर्ट मोड पर रहने निर्देश दिए हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि मौसम खराब होने पर अधिक सतर्कता बरती जाए। विशेष रूप से पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, पशुपालन व नगर निकाय आवश्यक तैयारी रखें।
बैठक में खासतौर पर दूरस्थ और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों पर ध्यान देने को कहा गया। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षित प्रसव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

