प्रयागराज की महिमा को स्वर देने वाला गीत ‘ये प्रयागराज है’ न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है। यह गीत विदेशों में बसे भारतीयों के लिए अपनी जड़ों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है।
यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस गीत ने लाखों व्यूज़ और लाइक्स हासिल किए हैं। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व के देशों में रहने वाले भारतीय इसे एक सेतु के रूप में देख रहे हैं, जो उन्हें अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ रहा है।
इस गीत ने न केवल प्रयागराज की पवित्रता और भव्यता को उभारा है, बल्कि इसकी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को विश्व पटल पर मजबूती से स्थापित किया है। लोक गायक मनोज गुप्ता ने इसे प्रयागराज की आत्मा की दिव्य अभिव्यक्ति बताया।
मनोज गुप्ता कहते हैं, “‘ये प्रयागराज है’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि प्रयागराज की ऐतिहासिक गरिमा, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। इसने प्रयागराज की अलौकिक विरासत को पूरे विश्व में पहुंचाने का काम किया है।”
यह गीत प्रयागराज की अद्वितीय पहचान को समय और सीमाओं से परे विश्वभर में गूंजाने का कार्य कर रहा है। इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है और यह प्रयागराज की संस्कृति और गौरव का वैश्विक संदेश बन गया है।
SONG LINK…..https://youtu.be/KqG3d5n_xBY?si=Rfn5kDLSatBUK2AS