नैनीताल: 14 अगस्त को बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई फायरिंग मामले का बड़ा खुलासा करते हुए नैनीताल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक संदिग्ध थार गाड़ी बरामद की है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने विरोधी पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिससे मौके पर दहशत फैल गई थी। इस घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में बनी टीम ने लगातार दबिश और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के आधार पर मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के भीरा कस्बे से दबोचा। बताया गया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध थार गाड़ी का पीछा करते हुए आरोपियों को लखीमपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास से गिरफ्तार किया।
