तिब्बती बाज़ार मे युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या.
देहरादून : देहरादून आज फिर एक और हत्या सरेबाज़ार कर दी गयी, पिछले कुछ दिनों से यह घटनाये बढ़ती जा रही, कुछ दिनों पहले हीं एक युवती की भी भरे बाज़ार में गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। आज भी एक और मर्डर हो गया है।
शहर के परेड ग्राउंड स्थित तिब्बती मार्केट के सामने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो युवक स्कूटी से मौके पर पहुंचे और कार में बैठे व्यक्ति पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके सीने में लगी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे और घटना के समय अपनी कार में बैठे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती तौर पर आपसी विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
