उत्तराखंड : पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक अभियान अर्थ ऑवर के बीस साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में एक विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में भारत सरकार ने 28 मार्च को रात्रि 8:30 से एक घंटे के लिए सभी गैर जरूरी लाइटे और विधुत उपकरण बंद रखने की अपील की।है।
इस दौरान देश के सभी प्रमुख स्मारक, ऐतिहासिक स्थल और सरकारी भवन भी प्रतिकात्मक रुप से अपनी लाइट बंद रखकर अपनी भागीदारी करेंगें । उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेशवाशियों से इस पहल में शामिल होने की अपील की है।
शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 28 मार्च 2026 को निर्धारित समय के दौरान राजयभर में अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इसका उदेश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए लोगों में जागरूकता लाना है। यह अभियान WWF इंडिया की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।
सरकार ने नागरिकों, सरकारी कार्यलयों, संस्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से निवेदन किया है। कि वे इस एक घंटे के लिए सभी अनावशक बिजली के उपकरण बंद रखें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें ।
राजयपाल गुरमीत सिंह ने भी इस सबन्ध् में निर्देश जारी करते हुए लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियाें से अपील है कि वे भी अपने कार्यलयों की गैर जरूरी लाइटे बंद रखें और इस अभियान को सफल बनाएं।
