मेषआज का दिन ऊर्जा और नए अवसरों से भरा रहेगा। आप अपने विचारों में तीव्रता महसूस करेंगे, जिससे किसी बात पर निर्णय लेना कठिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे। किसी मीटिंग या काम के सिलसिले में छोटी यात्रा संभव है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और सेहत सामान्य बनी रहेगी।
वृषभ- आज मन थोड़ा अस्थिर रहेगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। किसी बात पर समझौता करना आपके लिए बेहतर रहेगा। यात्रा से बचें। कलाकारों और सलाहकारों के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, और कार्यस्थल पर सहयोग की कमी महसूस होगी।
मिथुन- दिन खुशी और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से उत्साह का माहौल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के संकेत हैं। रिश्तों में निकटता और समझ बढ़ेगी। छात्रों के लिए दिन फलदायी रहेगा।
कर्क – आज मानसिक उलझन और बेचैनी रह सकती है। निर्णय लेने में कठिनाई होगी और परिवार में मतभेद संभव हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। खर्च बढ़ेगा और मन अशांत रहेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें।
सिंहव्य- वसाय और आय के क्षेत्र में प्रगति होगी। मित्रों का साथ मिलेगा और संतान से सुखद समाचार प्राप्त होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कोई शुभ कार्य या प्रसंग आयोजित हो सकता है। प्रेम जीवन में संतुलन रहेगा और मन में सकारात्मकता बढ़ेगी।
कन्या– प अपने काम को नए तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और पिता से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी।
तुला – नए विचारों और ज्ञान का आदान-प्रदान होगा। किसी धार्मिक या लंबी यात्रा की संभावना है। विदेश में रहने वाले किसी परिचित से संपर्क हो सकता है। दोपहर के बाद थकान या अस्वस्थता महसूस होगी। संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा।
वृश्चिक – आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। पेट या श्वसन संबंधी परेशानी हो सकती है। काम पूरे होने में देरी होगी और गुस्सा बढ़ सकता है। सरकारी नियम या पाबंदियां आपको परेशान कर सकती हैं। खर्च बढ़ेगा, परंतु साथी के साथ बातचीत से तनाव कम होगा।
धनु – आज जीवन में उत्साह रहेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा और किसी साझेदारी से लाभ मिल सकता है। वैवाहिक संबंधों में मजबूती आएगी। किसी बात में जल्दबाजी से नुकसान संभव है, इसलिए संयम रखें।
मकर- आर्थिक लाभ के योग हैं और व्यापार में बढ़ोतरी की संभावना है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने विवाद में जीत मिल सकती है। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कुंभ- आज मन थोड़ा विचलित रहेगा। संतान या स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती है। कामकाज में मन नहीं लगेगा और आलस्य बढ़ सकता है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें।
मीन – आज पारिवारिक माहौल में तनाव रह सकता है। मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी अधूरे काम के कारण निराशा हो सकती है। नींद कम आने से बेचैनी रहेगी। पानी या संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।
