
मेष
आज का दिन खुशी और ऊर्जा से भरपूर है।
काम आसानी से पूरे होंगे, परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन में सफलता, जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे।
वृषभ
आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ का दिन।
नई पहचान और संपर्क फायदेमंद होंगे। नौकरी और पढ़ाई में भी दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुकून मिलेगा।
मिथुन
काम में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा।
ऑफिस और सामाजिक क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। सरकारी अड़चनें दूर होंगी।
कर्क
धार्मिक यात्रा या पूजा-पाठ से लाभ।
किस्मत का साथ मिलेगा। विदेश या बाहर से धन या शुभ समाचार मिल सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे।
सिंह
सेहत को लेकर सतर्क रहें।
खर्च और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऑफिस में टकराव हो सकता है। ध्यान-धारणा से राहत मिलेगी।
कन्या
विवाहिक जीवन और साझेदारी में मिठास।
प्रियजनों से संबंध मजबूत होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में सहयोग और सफलता मिलेगी।
तुला
स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
घूमने-फिरने में समय बीतेगा पर संक्रमण या थकान परेशान कर सकती है। जीवनसाथी की तबीयत पर ध्यान दें।
वृश्चिक
यात्रा से बचें, संतान पक्ष से चिंता।
बौद्धिक विवादों से बचें। शेयर या निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें। अधूरे कामों को पूरा करने का प्रयास करें।
धनु
मानसिक तनाव और पारिवारिक क्लेश संभव।
माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संपत्ति या पैसों से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें।
मकर
नई शुरुआत के लिए शुभ समय।
व्यवसाय और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ
वाणी पर नियंत्रण रखें, फैसले सोच-समझकर लें।
पारिवारिक विवाद या मानसिक दुविधा हो सकती है। धार्मिक खर्च होगा। पढ़ाई और व्यापार में सामान्य दिन रहेगा।
मीन
उत्साह और सफलता का दिन।
नई शुरुआत करें, व्यापार में लाभ होगा। परिवार और बच्चों से जुड़ी चिंता दूर होगी। सेहत अच्छी रहेगी।