
मेष (Aries)
आज का दिन मानसिक अस्थिरता और निर्णय न ले पाने की स्थिति लेकर आया है। कार्यों को स्थगित करना पड़ सकता है, क्योंकि आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। नौकरी या व्यवसाय में विरोधियों की चुनौती झेलनी पड़ सकती है। हालांकि नए कार्य की प्रेरणा मिल सकती है। समान विचारधारा के लोगों के साथ बौद्धिक चर्चाएं होंगी। यात्रा की योजना बन सकती है। वाणी पर संयम रखें और रचनात्मक लेखन जैसे साहित्य से जुड़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
वृषभ (Taurus)
आज आपका मन थोड़ा कमजोर रहेगा, जिससे आप कई जरूरी मौकों को खो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट शुरू करना फिलहाल ठीक नहीं। बातचीत में असावधानी से विवाद उत्पन्न हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। दांपत्य संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में लक्ष्यों को सहजता से पूरा कर सकेंगे, बस सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।
मिथुन (Gemini)
आपके लिए आज का दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। अच्छे भोजन और सुंदर वस्त्रों का आनंद लेंगे। प्रियजनों के साथ समय आनंदमय रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। मानसिक रूप से सकारात्मक रहना आपकी उन्नति में सहायक होगा।
कर्क (Cancer)
आज आपको मानसिक तनाव और भ्रम का अनुभव हो सकता है। परिवार में मतभेद का माहौल बन सकता है। मन बेचैन रहेगा और दुविधाओं से जूझना पड़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और अत्यधिक खर्च की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को अध्ययन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह (Leo)
आपको आज किसी निर्णय पर पहुंचने में कठिनाई हो सकती है। लाभ के अवसर मिलने के बावजूद आप उन्हें भुना नहीं पाएंगे। मित्रों, खासकर महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन संतान को लेकर चिंता रह सकती है। दांपत्य जीवन में विचारों का मेल बैठाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
कन्या (Virgo)
आज आप नई योजनाएं और कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में प्रगति की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और सराहना प्राप्त होगी। पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पिता से लाभ मिलने के संकेत हैं।
तुला (Libra)
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार में परेशानी हो सकती है। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। यात्रा और धार्मिक गतिविधियों के योग हैं। लेखन या साहित्यिक कार्य में मन लगेगा। जीवनसाथी की बातों को सम्मान दें, अन्यथा मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य की अनदेखी नुकसानदायक हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कफ, श्वास या पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव और चिंता बनी रहेगी। क्रोध को नियंत्रित करना आवश्यक है। अनैतिक या कानूनी झंझटों से दूर रहें। खर्च अधिक हो सकता है। व्यापार में लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। जल से जुड़ी जगहों से सावधानी रखें।
धनु (Sagittarius)
आज आप अपनी तार्किक सोच से जटिल कामों को भी आसानी से सुलझा लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ मिलकर कहीं बाहर घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। अच्छे भोजन और वस्त्रों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और साझेदारी में लाभ मिलने की संभावना है।
मकर (Capricorn)
आज आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद दिन है। व्यापार में प्रगति और धन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक वातावरण शांत और सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी और अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। विरोधियों को परास्त करेंगे। हालांकि किसी कानूनी मामले में सजग रहना जरूरी है। घर-परिवार में विवादों से बचें।
कुंभ (Aquarius)
आज आप मानसिक रूप से काफी व्यस्त और चिंतित रहेंगे। कोई बड़ा निर्णय न लें। यात्रा में असुविधा हो सकती है। अपेक्षित कार्य पूरे न होने से निराशा हो सकती है। पेट संबंधी समस्या और संतान की चिंता परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। मीन (Pisces)
आज आप थकान और ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। रिश्तेदारों या मित्रों से विवाद संभव है। नकारात्मक परिस्थितियां मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में सावधानी जरूरी है। मानहानि की संभावना है। ऑफिस में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।