
मेष:=आज आप मेहनती रहेंगे लेकिन मनचाहा फल नहीं मिलने से थोड़े निराश हो सकते हैं। गुस्सा और ज़िद पर कंट्रोल रखें। सेहत थोड़ा कमजोर रह सकती है, यात्रा से बचें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।
वृषभ:= आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बच्चों पर खर्च हो सकता है। कलाकार और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज कोई दस्तावेज न करें।
मिथुन:=नई योजना शुरू करने का अच्छा समय है। सरकारी काम में फायदा मिलेगा। भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे। निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाज़ी में नुकसान हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन लापरवाही न करें।
कर्क:= नकारात्मक सोच से मन परेशान रहेगा। मनचाही सफलता न मिलने से तनाव हो सकता है। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है, संयम रखें। पढ़ाई में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। अवैध कामों से दूरी बनाए रखें।
सिंह:- आज दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और काम में सफलता मिलेगी। सरकारी लाभ संभव है। सामाजिक सम्मान मिलेगा। गुस्सा कंट्रोल में रखें और पेट का ध्यान रखें। दोपहर के बाद दिन अच्छा बीतेगा।
कन्या:- इगो के कारण किसी से झगड़ा हो सकता है। मन और शरीर दोनों थके रहेंगे। विवादों से दूर रहें, सहकर्मी भी कम साथ देंगे। खर्चा ज्यादा होगा। धार्मिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। निवेश सोच-समझकर ही करें।
तुला:- दिन फायदे वाला रहेगा। धन लाभ के योग हैं और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में सुख मिलेगा। आय बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को भी फायदा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन खुश रहेगा।
वृश्चिक:- गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और धन लाभ संभव है। परिवार और दोस्तों से अच्छा समय बितेगा।
धनु:- थोड़ा थकान और चिंता रह सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार में रुकावट आ सकती है। कोई भी योजना सावधानी से करें। झगड़ों से बचें और आज ज्यादा बाहर न निकलें। घर में आराम करें।
मकर:- आज खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, खासकर सेहत पर। सामाजिक काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। क्रोध और निगेटिव सोच से बचें। काम में स्थिरता रहेगी, लेकिन मतभेद भी हो सकते हैं। शांति से काम लें।
कुंभ:- आज रोमांस के लिए अच्छा दिन है। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास रहेगा और कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। बाहर जाने और अच्छे भोजन का मौका मिलेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है।
मीन:- आपका आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा। सेहत ठीक रहेगी और घर में शांति रहेगी। पुराने झगड़े मिट सकते हैं। थोड़ा गुस्सा आ सकता है लेकिन कंट्रोल रखें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।