मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर मेहनत का परिणाम मिलेगा और अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापारियों को लाभ की संभावना है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
वृषभ राशि
आज मन थोड़ा अस्थिर रहेगा। कई विचार एक साथ आने से निर्णय लेने में कठिनाई होगी। किसी विवाद में पड़ने से बचें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि
दिन की शुरुआत उत्साह और ऊर्जा से होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कोई पुराना कार्य पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
कर्क राशि
परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। मानसिक तनाव की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और संयम बनाए रखें।
सिंह राशि
आज सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंधों में नज़दीकी बढ़ेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
यह दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। आर्थिक लाभ और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और पिता या वरिष्ठ व्यक्ति से सहायता प्राप्त होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
तुला राशि
धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। दोपहर के बाद थकान या हल्की अस्वस्थता महसूस हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। यात्रा या बड़े फैसले से परहेज करें।
धनु राशि
आज का दिन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा। प्रियजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नए रिश्ते बनने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ और समाज में सम्मान मिलेगा।
मकर राशि
नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति होगी। धन लाभ के साथ विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन में शांति और सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि
मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। बच्चों की चिंता रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
मीन राशि
घर-परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए सोच-समझकर कार्य करें। मानसिक रूप से तनाव महसूस होगा।
