
मेष – आज चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है और यह आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में सक्रिय रहेगा। दिनभर आप दोस्तों से घिरे रहेंगे और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। पैसों का खर्च बढ़ेगा लेकिन कुछ नए और भरोसेमंद लोग जीवन में जुड़ सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से फायदा होने के संकेत हैं। घर के बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और उनसे मुलाकात भी हो सकती है। विदेश में रह रहे बच्चों या रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अचानक से धन लाभ हो सकता है और कहीं नज़दीक की यात्रा भी बन सकती है।
वृषभ – आज का दिन आपके करियर के लिए शुभ है क्योंकि चंद्रमा आपके दसवें भाव में है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतनवृद्धि का संकेत है। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मज़बूत होंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे और अधूरे काम पूरे करने का भी अवसर मिलेगा।
मिथुन – चंद्रमा आज आपके नवें भाव में है। थोड़ा कठिन दिन हो सकता है। थकावट और आलस्य महसूस होगा। काम में फोकस नहीं कर पाएंगे और दिमाग में चिंता रहेगी। सहकर्मियों से निराशा हो सकती है और वरिष्ठों से विवाद से बचें। व्यापार में अधिक लालच नुकसानदेह हो सकता है। संतान को लेकर तनाव रह सकता है। प्रेम संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मन में बेचैनी बनी रह सकती है।
कर्क – आज चंद्रमा आठवें भाव में है, इसलिए मन में नकारात्मकता और चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। परिजनों से बहस न हो, इस पर ध्यान दें। खर्च भी ज्यादा हो सकता है। किसी नई जान-पहचान से लाभ नहीं मिलेगा। किसी सरकारी विवाद से दूर रहें।
सिंह – चंद्रमा आज आपके सातवें भाव में रहेगा, जिससे वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। जीवनसाथी की तबीयत बिगड़ सकती है। बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर सतर्क रहें। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। दिन को धैर्य से बिताएं और सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर सजग रहें। निवेश से पहले जांच-पड़ताल ज़रूरी है।
कन्या – चंद्रमा आज आपके छठे भाव में है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत अच्छी रहेगी। काम में सफलता और तारीफ मिलेगी। ऑफिस में सहयोगी मददगार साबित होंगे। व्यापार में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं लेकिन आप धैर्य से स्थिति संभाल पाएंगे। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।
तुला – चंद्रमा आज आपके पांचवें भाव में रहेगा। आप रचनात्मक विचारों और कल्पनाशक्ति के दम पर काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। बौद्धिक चर्चाओं में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताना सुखद होगा। हालांकि विचारों की अधिकता से थोड़ी उलझन हो सकती है। निवेश को लेकर फिलहाल कोई बड़ा कदम न उठाएं।
वृश्चिक – चंद्रमा आज चौथे भाव में है। मन में डर बना रह सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग की कमी महसूस होगी। पारिवारिक तनाव भी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। आर्थिक नुकसान और मानहानि से बचाव के लिए सतर्क रहें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें और किसी बड़े सौदे से फिलहाल बचें।
धनु – चंद्रमा आज तीसरे भाव में है, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। आध्यात्मिकता और गहराई से सोचने की प्रवृत्ति रहेगी। कार्यस्थल पर नया काम शुरू करने का उत्साह रहेगा। व्यापार में नई योजना बन सकती है। छोटी यात्रा भी संभव है। दोस्तों और परिजनों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। नई आमदनी के स्रोत बनने की संभावना है।
मकर – चंद्रमा आज आपके दूसरे भाव में है। बोलचाल में संयम बरतना जरूरी है। कार्यस्थल पर कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। परिजनों से अनबन मानसिक तनाव दे सकती है। सेहत का ध्यान रखें, बाहर खाने-पीने से बचें। पढ़ाई में मन कम लगेगा। दोपहर बाद परिस्थितियां सुधरेंगी और सकारात्मक सोच से राहत मिलेगी।
कुंभ – चंद्रमा आज आपकी ही राशि में है। मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कहीं घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में खुशी का अनुभव होगा। धन लाभ के योग हैं। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
मीन – आज चंद्रमा आपके बारहवें भाव में है। ध्यान और एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। मानसिक चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कामों में खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। किसी के साथ अनबन हो सकती है। निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समझ जरूरी होगी।