file photo
नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितम्बर (शुक्रवार) को नैनीताल जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं।
प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत नवाजिश खलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे गौलापार हैलीपैड पहुंचेंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे वे मानसखण्ड हॉल, इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कम इंडिया 2025 का शुभारंभ करेंगे।
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस, काठगोदाम में आपदा से हुई क्षति, विद्युत, पेयजल और मोटरमार्गों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे।
