‘नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 दिसंबर रविवार को नैनीताल जिले के कोटाबाग भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी रविवार को प्रातः 9.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से निकलेंगे कर पूर्वाह्न 10.35 बजे राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग हैलीपैड नैनीताल पंहुचेंगे। जहॉं से कार से प्रस्थान कर 10.55 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, कोटाबाग पंहुचेंगे, जहॉं प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पछयाण महोत्सव-2025 में भी प्रतिभाग करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 1 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग से कार द्वारा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग हैलीपैड को प्रस्थान करेंगे, जहॉं से हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून को लौट जाइयेंगे
